मुंबई लोकल ट्रेन में युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर धक्का दिया, ट्रेन के पहिए के नीचे आने से कटा हाथ, सिर में 16 टांके आए
मुंबई में लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करने पर 20 साल की युवती को आरोपी ने नायगांव स्टेशन के पास धक्का दे दिया। हादसे में युवती का बायां हाथ कोहनी के पास से कट गया, जबकि सिर में 16 टांके आए हैं। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र हिरमुखे को गिरफ्तार कर लिया है। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। घटना 4 नवंबर की है। युवती बोरीवली से विरार जा रही थी। आरोप है कि सफर के दौरान जितेंद्र ने उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। नायगांव स्टेशन के पास आरोपी ने उसे धक्का दे दिया। युवती दो डिब्बों के बीच रेलवे ट्रैक पर गिर गई। इसी दौरान ट्रेन चलने से उसका हाथ पहिए के नीचे आ गया। एक पुलिसकर्मी और यात्रियों ने उसे प्लेटफॉर्म पर पहुंचाया। युवती का कूपर अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवती बोली- परिवार की अकेली कमाने वाली हूं युवती ने बताया कि वह परिवार की अकेली कमाने वाली सदस्य है। हादसे के बाद उसके सामने परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है। उसने आरोपी को सख्त सजा देने और इंसाफ की मांग की है। परिवार ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल परिवार ने सवाल उठाया है कि आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश से जुड़ी धारा 109 क्यों नहीं लगाई गई। इसके बाद MNS पदाधिकारियों ने रेलवे पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक से मुलाकात की। पुलिस ने जांच के आधार पर जरूरी धाराएं जोड़ने का आश्वासन दिया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 74, 117 और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)