राज्यमंत्री दिनेश खटीक को जान से मारने की धमकी:मेरठ में ब्लॉक प्रमुख ने दर्ज कराया मुकदमा, पद से हटाने की भी धमकी
मेरठ के जल शक्ति मंत्री और हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक को जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल ने चुम्मा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। धमकी देने वाले ने मंत्री को पद से हटाने और जान से मारने की बात कही है। नितिन पोसवाल के मुताबिक, वे गाड़ी में आ रहे थे तभी एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने मंत्री को जान से मारने और उनका पद खत्म करने की धमकी दी। उसने कहा कि 'तेरा पद मैं हवा दूंगा और तुम्हें जान से मार दूंगा, मंत्री पद रखे रखो तुम्हें करने को मुझे 10 सेकंड लगेंगे।' इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। नितिन पोसवाल ने मीडिया को बाइट देने से इनकार करते हुए कहा कि वे इस मामले को ज्यादा उजागर नहीं करना चाहते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)