10 अक्टूबर से कांग्रेस निकालेगी किसान अधिकार यात्रा:पूर्वी यूपी में 7 दिन चलेगा अभियान, चंदौली से शुरू होगी कुशीनगर में समापन
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस किसानों के मुद्दों को लेकर पूर्वी जोन में ‘किसान अधिकार यात्रा’ निकालेगी। यात्रा की शुरुआत 10 अक्टूबर को चंदौली से होगी और यह 16 अक्टूबर तक चलेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कांग्रेस के मुताबिक, यात्रा के दौरान पार्टी नेता गांव-गांव पहुंचकर किसानों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। अभियान में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), भूमि अधिग्रहण, सर्किल रेट, किसानों को मिलने वाले मुआवजे और कृषि नीतियों से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे। इन जिलों से गुजरेगी यात्रा कांग्रेस की किसान अधिकार यात्रा का प्रस्तावित रूट चंदौली से शुरू होकर वाराणसी, जौनपुर, बस्ती, गोरखपुर और देवरिया होते हुए कुशीनगर तक रहेगा। सात दिन के अभियान में पार्टी किसानों के बीच पहुंचकर स्थानीय स्तर की समस्याओं को भी सामने लाएगी। गांवों में किसानों से सीधा संवाद यात्रा के दौरान कांग्रेस का फोकस सिर्फ सभाओं तक सीमित रखने के बजाय गांवों में जनसंपर्क और किसान संवाद पर रहेगा। पार्टी नेताओं की ओर से किसानों से उनकी फसल, कीमत, जमीन अधिग्रहण और मुआवजे से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली जाएगी। यात्रा के जरिए कांग्रेस पूर्वी उत्तर प्रदेश में किसानों के बीच संगठन की सक्रियता बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)