10 साल का बच्चा आग से झुलसा:फिरोजाबाद के बरगदपुर गांव में दुर्गा पूजा के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती

Oct 19, 2026 - 15:35
0
10 साल का बच्चा आग से झुलसा:फिरोजाबाद के बरगदपुर गांव में दुर्गा पूजा के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती
फिरोजाबाद में नवरात्र में मां दुर्गा की आराधना और पूजा-अर्चना के बीच फिरोजाबाद शहर के बरगदपुर गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दुर्गा पूजा के दौरान 10 वर्षीय बालक आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। मासूम को आग से घिरा देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन बालक को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। हादसे में बालक गंभीर रूप से झुलसा जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे बरगदपुर गांव में परिवार के लोग नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा की पूजा में जुटे थे। इसी दौरान 10 वर्षीय प्रिंस आग की चपेट में आ गया। हादसे में बालक गंभीर रूप से झुलस गया। अचानक हुई इस घटना से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने आनन-फानन में झुलसे बालक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। नवरात्र के दौरान पूजा-पाठ के बीच हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। फिलहाल बालक की हालत और आग की चपेट में आने के कारणों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User