लखीमपुर में बस खाई में गिरी, बाइक सवार की मौत:24 से यात्री घायल, पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला

Oct 19, 2026 - 15:35
0
लखीमपुर में बस खाई में गिरी, बाइक सवार की मौत:24 से यात्री घायल, पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला
लखीमपुर में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 24 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया। घटना मितौली थाना क्षेत्र की है। बरौला फार्म के पास खाई में गिरी बस बस मोहम्मदी से लखीमपुर जा रही थी। सोमवार दोपहर करीब एक बजे मितौली थाना क्षेत्र की भीखमपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत बरौला फार्म (ओदरहा) के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। अचानक हुए हादसे से बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से निकाले गए घायल हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। मितौली थाना प्रभारी दिलीप कुमार चौबे पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकलवाया और एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज कराया गया। अस्पताल में बाइक सवार को मृत घोषित किया हादसे में मुजफ्फरपुर, मोहम्मदी निवासी जान मोहम्मद पुत्र साकिर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, हादसे की वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User