10 साल की आरशी बनीं चैंपियन:फाइनल रेस में लगातार आठ सबसे तेज लैप दर्ज कर रचा इतिहास
10 वर्षीय कार्टिंग रेसर आरशी गुप्ता ने एफएमएससीआई आरएमसी इंडियन नेशनल कार्टिंग चैंपियनशिप 2026 की मिनी मैक्स श्रेणी का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। अपने जन्मदिन पर मिली इस उपलब्धि के साथ वह इस श्रेणी में दुनिया की सबसे कम उम्र की चैंपियन बन गईं। आरशी ने 2025 में माइक्रो मैक्स श्रेणी का खिताब जीता था। इस तरह उन्होंने लगातार दूसरे साल राष्ट्रीय चैंपियनशिप अपने नाम की। फाइनल रेस में आरशी ने लगातार आठ सबसे तेज लैप दर्ज कर ट्रैक रिकॉर्ड बनाया। अब वह नवंबर में पुर्तगाल में होने वाली रोटैक्स मैक्स चैलेंज ग्रैंड फाइनल्स 2026 की मिनी मैक्स श्रेणी में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी सफलता पर माता-पिता और कोच ने गर्व जताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)