मूर्ति विसर्जन-दशहरा मेले के लिए भारी वाहनों का रूट डायवर्ट:बक्सर पुल की ओर आवाजाही प्रतिबंधित, 22 अक्टूबर तक लागू रहेगी व्यवस्था

Oct 20, 2026 - 07:17
0
मूर्ति विसर्जन-दशहरा मेले के लिए भारी वाहनों का रूट डायवर्ट:बक्सर पुल की ओर आवाजाही प्रतिबंधित, 22 अक्टूबर तक लागू रहेगी व्यवस्था
उन्नाव। जिले में मूर्ति विसर्जन और दशहरा मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने भारी वाहनों के आवागमन को लेकर संशोधित डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था आज मंगलवार सुबह सात बजे से 22 अक्टूबर की रात तक लागू रहेगी। इसके तहत बिहार थाना क्षेत्र के सुमेरपुर तिराहा और मौरावां की ओर से आने वाले भारी वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। इस दौरान बक्सर पुल की ओर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस के अनुसार, जनपद उन्नाव और फतेहपुर में मूर्ति विसर्जन तथा दशहरा मेले के दौरान लोगों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। ऐसे में भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है। वाहन चालकों को निर्धारित मार्गों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। सुमेरपुर तिराहा से आने वाले वाहन एनएच-31 से जाएंगे यातायात डायवर्जन प्लान के अनुसार, बिहार थाना क्षेत्र के सुमेरपुर तिराहा की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन सीधे एनएच-31 होते हुए लालगंज-फतेहपुर मार्ग से अपने गंतव्य तक जाएंगे। इस दौरान भारी वाहनों को बक्सर पुल की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना होगा। मौरावां से आने वाले वाहनों के लिए भी बदला मार्ग मौरावां की ओर से आने वाले भारी वाहनों के लिए भी रूट निर्धारित किया गया है। ऐसे वाहन बिहार तिराहा से सीधे एनएच-31 होते हुए लालगंज-फतेहपुर मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। इस मार्ग से आने वाले भारी वाहनों का भी बक्सर पुल की ओर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चालकों से सहयोग की अपील उन्नाव पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे डायवर्जन अवधि के दौरान निर्धारित मार्गों का ही इस्तेमाल करें। प्रतिबंधित मार्ग पर भारी वाहन ले जाने से बचें और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। मूर्ति विसर्जन और दशहरा मेले के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस का कहना है कि पर्वों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के साथ ही आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था लागू की गई है। वाहन चालकों को यात्रा शुरू करने से पहले निर्धारित रूट की जानकारी रखने की सलाह दी गई है, ताकि रास्ते में अनावश्यक परेशानी न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User