10-साल से गायब अपर जिला बचत अधिकारी की सेवा समाप्त:औरैया में 2016 में संभाला था पद, अगले ही दिन से बिना सूचना ड्यूटी से गायब

Oct 07, 2026 - 17:49
0
10-साल से गायब अपर जिला बचत अधिकारी की सेवा समाप्त:औरैया में 2016 में संभाला था पद, अगले ही दिन से बिना सूचना ड्यूटी से गायब
औरैया में करीब 10 साल से बिना सूचना कार्यालय से अनुपस्थित चल रहीं अपर जिला बचत अधिकारी नेहा सिंह की सरकारी सेवा समाप्त कर दी गई है। राष्ट्रीय बचत निदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। विभाग के अनुसार, लगातार लंबे समय तक बिना अनुमति अनुपस्थित रहना सरकारी सेवा नियमों का उल्लंघन है। 2016 में संभाला था पद जिला बचत अधिकारी, औरैया के मुताबिक नेहा सिंह का चयन 2013 की परीक्षा के माध्यम से हुआ था। उन्होंने 26 अक्टूबर 2016 को अपर जिला बचत अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। इसके अगले दिन यानी 27 अक्टूबर 2016 से वह बिना किसी सूचना के कार्यालय नहीं आईं। कई नोटिस के बाद भी नहीं लौटीं कार्यालय की ओर से नेहा सिंह को ड्यूटी पर लौटने के लिए कई बार पत्र और नोटिस भेजे गए, लेकिन उनकी ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। तत्कालीन जिलाधिकारी ने उनकी तलाश के लिए कानपुर नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी पत्र भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। विभाग की ओर से वर्ष 2018 में अखबारों में अंतिम नोटिस भी प्रकाशित कराया गया था। इसके बावजूद नेहा सिंह के ड्यूटी पर लौटने की जानकारी नहीं मिली। गांव से भी लापता होने की जानकारी ग्रामीणों के अनुसार नेहा सिंह 25 नवंबर 2016 से गांव से भी लापता हैं। विभाग ने पांच साल से अधिक समय तक बिना अनुमति अनुपस्थित रहने को सरकारी सेवा नियमों का उल्लंघन माना। इसके आधार पर राष्ट्रीय बचत निदेशालय के निर्देश पर उनकी सरकारी सेवा समाप्त कर दी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User