मेजर दानिश फारूकी को 'हिंद रतन अवार्ड-2026' से नवाजा गया:बिजनौर के मेजर दानिश को दिल्ली में समाजसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए सम्मान मिला
मेजर दानिश फारूकी को नई दिल्ली के इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में 'हिंद रतन अवार्ड-2026' से सम्मानित किया गया। बिजनौर जिले के नजीबाबाद के रहने वाले मेजर दानिश को समाजसेवा, राष्ट्रसेवा और उनके खास योगदान के लिए यह सम्मान मिला। केटीजेएस ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित समारोह में उन्हें सम्मान-पत्र, स्मृति-चिह्न और पदक भी दिए गए। मेजर दानिश भारतीय सेना की जज एडवोकेट जनरल शाखा में कानूनी अधिकारी हैं। उन्होंने सेना में कई अहम और संवेदनशील पदों पर काम किया है, जिसमें अरुणाचल प्रदेश जैसे मुश्किल इलाके भी शामिल हैं। उत्तरी कमान मुख्यालय, 11 सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स और सशस्त्र सेना अधिकरण, लखनऊ जैसी जगहों पर उन्होंने कानूनी और प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाली हैं। सेना में रहते हुए उन्होंने सैनिकों से जुड़े कानूनी और अनुशासन के मामलों को देखा है। मेजर दानिश ने कहा कि राष्ट्र निर्माण हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से बी.ए. एलएल.बी., एलएल.एम. और एम.बी.ए. की पढ़ाई की है। समारोह में फिरोज खान, अध्यक्ष तथा सक्षम चौहान, निदेशक एवं अवार्ड समिति ने मेजर दानिश फारूकी की सैन्य सेवा, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी सोच की खुलकर प्रशंसा की। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी अनेक प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। इस अवसर पर मेजर मोहम्मद अली शाह (सेवानिवृत्त), आशुतोष ‘बिग बॉस’, कलाकार अमान खान, एथलेटिक्स की स्वर्ण पदक विजेता गीता, दिव्यांग अधिकारों के क्षेत्र में कार्य करने वाले सिंह, गायक नदीम एवं वारसी, फिल्म निर्देशक मनोज शर्मा ‘मां तुझे सलाम’ तथा जी सलाम की पत्रकार शीबा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)