प्रयागराज में सीनियर बैडमिंटन ट्रायल 8 अक्टूबर को:राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिला टीम का 2 बजे, मंडल का 3 बजे होगा चयन

Oct 07, 2026 - 17:49
0
प्रयागराज में सीनियर बैडमिंटन ट्रायल 8 अक्टूबर को:राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिला टीम का 2 बजे, मंडल का 3 बजे होगा चयन
वाराणसी में 10 से 12 अक्टूबर तक होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष/महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए प्रयागराज मंडल की टीम का चयन किया जाएगा। इसके लिए जिला और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 8 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स प्रयागराज में होंगे। जिला स्तरीय ट्रायल दोपहर 2 बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल 3 बजे से शुरू होगा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर किया जा रहा है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी शिव कुमार यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के इच्छुक सीनियर पुरुष एवं महिला बैडमिंटन खिलाड़ी चयन ट्रायल में शामिल हो सकते हैं। जिला स्तर के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल दोपहर 2 बजे होगा। इसके बाद मंडल स्तर पर चयन ट्रायल दोपहर 3 बजे से कराया जाएगा। मंडल चयन ट्रायल में प्रयागराज के अलावा फतेहपुर, कौशांबी और प्रतापगढ़ की टीमों के खिलाड़ियों के शामिल होने की व्यवस्था की गई है। संबंधित जिला खेल अधिकारियों को अपनी टीम समय से भेजने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्रीय खेल कार्यालय ने सभी पात्र खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर आयोजन स्थल पहुंचने की अपील की है। चयनित खिलाड़ियों को ही वाराणसी में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रयागराज मंडल का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी ने बताया कि चयन ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को अपनी पहचान और पात्रता से संबंधित दस्तावेज साथ लाने होंगे। खिलाड़ियों को आधार कार्ड, नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल बोनाफाइड, एड्रेस प्रूफ और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आयोजन स्थल पर पहुंचना होगा। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही ट्रायल में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। क्षेत्रीय खेल अधिकारी ने ट्रायल के सफल आयोजन के लिए उप क्रीड़ा अधिकारी मनीष गुप्ता, अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के अधिकारियों और बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User