100 बीघा में पांच अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर:गोसाईंगंज में चार और मोहनलालगंज में एक प्लाटिंग ध्वस्त, बिना ले-आउट स्वीकृति हो रहा था निर्माण

Oct 08, 2026 - 21:54
0
100 बीघा में पांच अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर:गोसाईंगंज में चार और मोहनलालगंज में एक प्लाटिंग ध्वस्त, बिना ले-आउट स्वीकृति हो रहा था निर्माण
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने गुरुवार को अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गोसाईंगंज और मोहनलालगंज क्षेत्र में करीब 100 बीघा से अधिक जमीन पर विकसित की जा रही पांच अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कर दीं। यह कार्रवाई एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-2 की टीम ने की। गोसाईंगंज में चार प्लाटिंग पर कार्रवाई प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी के मुताबिक, टीम ने गोसाईंगंज के ग्राम बेली, मोहारी कला, उदवतखेड़ा और शिवलर माइनर के किनारे अभियान चलाया। यहां सुरेश कुमार राठौर, प्रगति साहू, मनीष मिश्रा, अनिल अग्रवाल, प्रशांत मिश्रा, सौरभ सिंह, दीपक सिंह, विष्णु गुप्ता समेत अन्य लोगों द्वारा करीब 90 बीघा क्षेत्रफल में बिना ले-आउट स्वीकृति के चार अवैध प्लाटिंग विकसित की जा रही थीं। मोहनलालगंज में 18 बीघा प्लाटिंग ध्वस्त इसके अलावा मोहनलालगंज के ग्राम खुजौली में सरस्वती लॉन के पीछे करीब 18 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जा रही एक अवैध प्लाटिंग पर भी कार्रवाई की गई। यहां अभिषेक सिंह, राजू और अन्य लोगों द्वारा प्लाटिंग की जा रही थी। एलडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर से सड़क, प्लॉट की सीमाओं और अन्य अनियोजित विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User