मई के इस हफ्ते में आ सकते हैं 10वीं-12वीं के नतीजे, जानें पूरी प्रक्रिया

दि राइजिंग न्यूज। 1 मई 2025 । दिल्लीः सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल हुए छात्रों के लिए राहत की खबर है। बोर्ड से जुड़े सूत्रों के अनुसार, CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट अब तैयार होने की अंतिम चरण में हैं। उम्मीद है कि मई के दूसरे सप्ताह में नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

मई के इस हफ्ते में आ सकते हैं 10वीं-12वीं के नतीजे, जानें पूरी प्रक्रिया

दि राइजिंग न्यूज। 1 मई 2025 । दिल्लीः

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल हुए छात्रों के लिए राहत की खबर है। बोर्ड से जुड़े सूत्रों के अनुसार, CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट अब तैयार होने की अंतिम चरण में हैं। उम्मीद है कि मई के दूसरे सप्ताह में नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

जल्द ही CBSE द्वारा आधिकारिक तारीख की घोषणा भी की जा सकती है। छात्र और अभिभावक सीबीएसई की वेबसाइट और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टलों पर लगातार नजर बनाए रखें।


इन प्लेटफॉर्म्स पर देख सकेंगे रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट नीचे दिए गए पोर्टलों पर चेक कर सकेंगे:

  • cbse.gov.in

  • cbseresults.nic.in

  • DigiLocker ऐप

  • UMANG ऐप

CBSE रिजल्ट डिजिलॉकर पर डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट के रूप में भी उपलब्ध होंगे। इसके लिए बोर्ड छात्रों का प्रोफाइल पहले से ही बना देगा और लॉगिन डिटेल्स SMS या ईमेल के माध्यम से भेजेगा।


DigiLocker पर ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट

स्टेप 1: DigiLocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं या ऐप इंस्टॉल करें।
स्टेप 2: साइन अप पर क्लिक करें और आधार के अनुसार नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर व अन्य डिटेल्स भरें।
स्टेप 3: यूजरनेम सेट कर अकाउंट बनाएं।
स्टेप 4: लॉगिन के बाद ‘CBSE’ सेक्शन में जाएं।
स्टेप 5: ‘CBSE X Result 2025’ लिंक चुनें।
स्टेप 6: रोल नंबर और मोबाइल नंबर डालें।
स्टेप 7: स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड और प्रिंट किया जा सकता है।