112 आकांक्षी जिलों की रैंकिंग में बलरामपुर नंबर-1:अब कमजोर संकेतकों को सुधारने पर जोर, विशेष सचिव ने की समीक्षा

Oct 06, 2026 - 16:17
0
112 आकांक्षी जिलों की रैंकिंग में बलरामपुर नंबर-1:अब कमजोर संकेतकों को सुधारने पर जोर, विशेष सचिव ने की समीक्षा
बलरामपुर ने नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम में 112 जिलों की ओवरऑल रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। अब जिले में कमजोर संकेतकों को सुधारने की कवायद शुरू हो गई है। मंगलवार दोपहर 2:30 बजे कलेक्ट्रेट में विशेष सचिव कुमार विनीत ने विकास सूचकांकों की समीक्षा की। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन वाले संकेतकों को बनाए रखने के निर्देश दिए। पांच प्रमुख क्षेत्रों की विभागवार समीक्षा डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन की मौजूदगी में बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, समावेशी विकास और बुनियादी ढांचे की प्रगति की समीक्षा की गई। विशेष सचिव ने विभागवार आंकड़ों की जानकारी ली। स्वास्थ्य एवं पोषण में कई संकेतकों पर बेहतर प्रदर्शन जिले में प्रथम तिमाही ANC पंजीकरण 99.89 प्रतिशत रहा। आईसीडीएस पूरक आहार आच्छादन 99.50 प्रतिशत दर्ज किया गया। गंभीर एनीमिया उपचार 100 प्रतिशत और पूर्ण टीकाकरण 100.15 प्रतिशत रहा। संस्थागत प्रसव और मानकों के अनुरूप क्रियाशील एफआरयू में मौजूद गैप को दूर करने के निर्देश दिए गए। शिक्षा में सुविधाओं के साथ सीखने पर जोर शिक्षा क्षेत्र में जिले में 100 प्रतिशत बुनियादी ढांचा उपलब्ध बताया गया। विशेष सचिव ने कहा कि सुविधाओं का असर बच्चों की सीखने की क्षमता में दिखना चाहिए। ड्रॉपआउट, नियमित उपस्थिति और लर्निंग आउटकम की लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए। कृषि ऋण वितरण 215.8 करोड़ रुपए कृषि क्षेत्र में 215.8 करोड़ रुपए का कृषि ऋण वितरण बताया गया। कृषि बीमा आच्छादन 100 प्रतिशत रहा। बैठक में सूक्ष्म सिंचाई और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की भी समीक्षा हुई। किसानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। गांवों में इंटरनेट कनेक्टिविटी 100 प्रतिशत बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में ग्राम पंचायत इंटरनेट कनेक्टिविटी 100 प्रतिशत रही। कॉमन सर्विस सेंटर की प्रगति 98.36 प्रतिशत और प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति 97.13 प्रतिशत रही। बैंकिंग, बीमा और मुद्रा ऋण से जुड़े संकेतकों में सुधार के लिए विभागों और बैंकों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया। कमजोर संकेतकों के लिए तय होगी समयसीमा विशेष सचिव कुमार विनीत ने कहा कि बेहतर उपलब्धियों को बनाए रखना है। कमजोर संकेतकों के लिए स्पष्ट रणनीति बनाई जाए। हर काम की समयसीमा तय की जाए। डीएम ने अधिकारियों को सभी सूचकांकों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में दिए गए निर्देशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में सीएमओ, उपायुक्त मनरेगा समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User