बेटी ढूंढने के नाम पर 10 हजार लेने का आरोप:औरैया में पिता ने SP से शिकायत की, कहा- दोबारा मांगे जा रहे रुपये

Oct 06, 2026 - 16:17
0
बेटी ढूंढने के नाम पर 10 हजार लेने का आरोप:औरैया में पिता ने SP से शिकायत की, कहा- दोबारा मांगे जा रहे रुपये
औरैया में एक पिता ने लखनपुर चौकी प्रभारी पर बेटी की तलाश के लिए 10 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि पैसे देने के बाद भी बेटी नहीं मिली और अब उनसे दोबारा रुपये मांगे जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की बेटी मई 2025 में एक युवक के साथ चली गई थी। दिबियापुर थाने में FIR दर्ज हुई। जांच पहले उपनिरीक्षक अभय प्रताप के पास थी, फिर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह को मिली। प्रमोद का आरोप है, बेटी को ढूंढने के लिए उनसे पैसे मांगे गए। उन्होंने ब्याज पर 10 हजार रुपये उधार लेकर उपनिरीक्षक को दिए। रकम देने के बाद भी बेटी की तलाश में कोई कार्रवाई नहीं हुई। परेशान पिता ने अधिकारियों से सही जांच और पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की। सीओ सदर अभितेश सिंह ने बताया, मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User