हांगकांड की महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव:चार साल से थे संबंध, दो साल पहले शादी की, बिजनेस के नाम पर 60 लाख ठगे

Oct 06, 2026 - 16:17
0
हांगकांड की महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव:चार साल से थे संबंध, दो साल पहले शादी की, बिजनेस के नाम पर 60 लाख ठगे
कानपुर में हांगकांग की महिला के साथ धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और 60 लाख रुपए की ठगी करने का सनीसनीखेज मामला सामने आया है। हांगकांग की महिला ने एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह से शिकायत की। पीड़िता का आरोप है कि अनवरगंज इलाके में रहने वाले मो. इरफान का व्यापार के सिलसिले में थाईलैंड आना–जाना था। जहां चार साल पहले वह उसके संपर्क में आयी, जिसके बाद इरफान ने झांसे में लेकर 2 साल पहले उससे शादी कर ली। इसके बाद व्यापार के सिलसिले में कई बार में करीब 60 लाख रुपए की ठगी की। आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर युवक ने धर्म परिवर्तन कर साथ रहने का दबाव बनाया। जिसके बाद पीड़िता उसके घर पहुंची तो उसे आरोपी युवक के शादीशुदा होने की जानकारी मिली, जिसके बाद उसने पुलिस से मामले की शिकायत की। पीड़िता ने एडीसीपी को शादी की तस्वीरें समेत तमाम दस्तावेज सौंपे हैं। अब पढ़िए पूरे क्या कहा पीड़िता ने… पूरी कहानी यह है कि मेरा भारत के रहने वाले मोहम्मद इरफान के साथ संबंध था, उसका यहां व्यवसाय है और हमारे बीच लगभग चार साल से संबंध था। दो साल पहले हमने थाई रीती-रिवाज से शादी कर ली। मेरे पास तस्वीरें हैं, मैं दिखा दूंगी। उसके बाद उसने मुझसे व्यवसाय के लिए 20 लाख रुपए पैसे मांगे, यह एक बार में नहीं, बल्कि कई बार में था। कुल मिलाकर लगभग 60 लाख रुपए थे। पुलिस: तो क्या उसने वास्तव में शादी की बात छुपाई थी? थाई महिला– हां इसके अलावा, जब मैंने उससे पैसे मांगे, उसने मुझसे पैसे मांगने के बाद... जब मैंने पैसे वापस मांगे, तो उसने मुझसे कहा कि मुझे अपना धर्म बदलना होगा और यहां भारत में उसके साथ रहने आना होगा। पुलिस– आपको कब पता चला कि वह पहले से शादीशुदा था? महिला–मुझे कल ही पता चला जब मैं उसके घर गई थी। तब मुझे मालूम हुआ कि उसकी शादी को 14 साल हो चुके हैं और उसके तीन बच्चे हैं। पुलिस– तो आप सरकार, अधिकारियों से क्या चाहती हैं? महिला– कल मुझे बहुत गहरा धक्का लगा... और आज मैं बस अपने पैसे वापस चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि भारत सरकार इस मामले में मेरी मदद करे। महिला– मैं बस इतना चाहती हूं कि भारत सरकार मेरे पैसे वापस दिलाने में मेरी मदद करे। क्योंकि मुझे हर महीने अपने देश के बैंक को भुगतान करना पड़ता है। और मुझे उन लोगों को भी पैसे चुकाने हैं जिनसे मैंने उधार लिए थे। उसने मुझे कभी कोई पैसा वापस नहीं दिया। खबर अपडेट की जा रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User