12 सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनर्स ने आवाज उठाई:बागपत में एडीएम को सौंपा ज्ञापन, आठवें वेतन आयोग में शामिल करने की मांग
बागपत कलेक्ट्रेट पर मंगलवार को सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में पेंशनर इसमें शामिल हुए। उन्होंने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर एडीएम को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। पेंशनरों ने बताया कि वे लंबे समय से इन मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुई हैं। उन्होंने जल्द से जल्द सभी मांगें पूरी करने की अपील की।
उनकी मुख्य मांगों में आठवें वेतन आयोग में पेंशनरों को शामिल करना, पेंशन को आयकर से मुक्त रखना, पेंशन से 10% की कटौती बंद करना और वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन किराए में 50% छूट देना शामिल है। इसके अलावा, आयुष्मान कार्ड के जरिए 10 लाख रुपए तक कैशलेस इलाज की सुविधा भी मांगी गई है। पेंशनरों ने कहा कि मांगें पूरी न होने तक उनका धरना जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)