13 दिन से लापता युवक का नदी किनारे शव मिला:बरेली में दो दोस्त गिरफ्तार, शराब पीने के दौरान विवाद के बाद हत्या का आरोप

Oct 03, 2026 - 15:11
0
13 दिन से लापता युवक का नदी किनारे शव मिला:बरेली में दो दोस्त गिरफ्तार, शराब पीने के दौरान विवाद के बाद हत्या का आरोप
बरेली के नवाबगंज में पनघैली नदी के पास 13 दिन से लापता 28 साल के शिवम शर्मा का शव मिला। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या कर शव नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शिवम बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद के रहने वाले थे। वह 13 दिन पहले दोस्तों के साथ घूमने निकले थे। मां बिट्टो देवी से जल्द लौटने की बात कही थी, पर वापस नहीं आए। सीओ निलेश मिश्रा ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर खंजनपुर निवासी हरिया और अमरा गांव निवासी रजनीश को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि शिवम दोस्तों हरिया, रजनीश और मिथुन के साथ शराब पीने गए थे। विवाद के बाद शिवम की हत्या का आरोप है। पुलिस तीसरे साथी मिथुन की भूमिका की भी जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User