हमीरपुर के राठ में पटाखा गोदाम में आग लगी:बारूद सुखाते समय हुआ हादसा, एक मजदूर के बाल झुलसे; समर पंप चलाकर बुझाया

Oct 03, 2026 - 15:27
0
हमीरपुर के राठ में पटाखा गोदाम में आग लगी:बारूद सुखाते समय हुआ हादसा, एक मजदूर के बाल झुलसे; समर पंप चलाकर बुझाया
हमीरपुर के राठ कोतवाली में सरसई गांव के पास शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे पटाखा गोदाम में आग लग गई। हादसा उस समय हुआ, जब गोदाम में बारूद सुखाने का काम चल रहा था। आग लगते ही गोदाम में काम कर रहे छह मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। सभी मजदूर बाहर निकल आए। आग की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने समर पंप चलाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। हादसे में एक मजदूर के बाल झुलस गए, जबकि बाकी मजदूर सुरक्षित बाहर निकल आए। पटाखा बनाने का सामान और तैयार पटाखे जले यह गोदाम पठानपुरा मोहल्ले के रहने वाले सुधीर गुप्ता का बताया गया है, जो पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास स्थित है। आग लगने से गोदाम में रखा पटाखा बनाने का सामान और तैयार पटाखे जल गए। हालांकि, लाइसेंसधारक सुधीर गुप्ता ने आग से हुए नुकसान की जानकारी देने से मना कर दिया। जांच में क्षमता से ज्यादा पटाखे मिले घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार सुभाष कुमार और कोतवाल अनूप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने गोदाम का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली। जांच के दौरान गोदाम के अंदर क्षमता से ज्यादा पटाखे पाए गए। एसडीएम चित्रा निर्वाल ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User