14 दिन से लापता युवक का शव फंदे पर मिला:मथुरा में कुत्ते के मुंह में नरमुंड देख ग्रामीण पहुंचे, पुराने घर में मिली लाश
मथुरा के 14 दिन से लापता युवक( 20) का शव पुराने घर में फंदे पर लटका मिला। बुधवार शाम को एक कुत्ते के मुंह में नरमुंड देखकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने कुत्ते से नरमुंड छुड़ाया और इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी। इसके बाद परिवार के लोग अपने पुराने घर पहुंचे, जहां युवक का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही बिचपुरी चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, युवक के लापता होने की सूचना पहले ही दी गई थी और मामले की जांच चल रही थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। देखिए 2 तस्वीरें… कुत्ते के मुंह में नरमुंड देखकर चौंके ग्रामीण राया थाना क्षेत्र के सरुपा गांव में बुधवार को गांव में उस समय लोग हैरान रह गए, जब एक कुत्ता नरमुंड लेकर जाता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने कुत्ते को रोककर उसके मुंह से नरमुंड छुड़ाया। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी युवक के परिवार को दी। पुराने घर में फंदे पर मिला शव नरमुंड मिलने की सूचना के बाद परिजन अपने पुराने घर पहुंचे। वहां युवक का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। 14 दिन से लापता था युवक पुलिस के अनुसार, सरुपा गांव निवासी युवक पिछले करीब 14 दिनों से लापता था। परिजनों की ओर से उसकी तलाश की जा रही थी और पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई थी। युवक के अचानक इस तरह मिलने से परिवार में भी हड़कंप मच गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी स्थिति बिचपुरी चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक के लापता होने की सूचना पहले ही पुलिस को दी गई थी और मामले में जांच चल रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी और उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। ---------------- यह खबर भी पढ़िए:- पति को सांप डसवाने वाली रविता-प्रेमी हत्या के दोषी:मेरठ में मर्डर के बाद बिस्तर पर सांप छोड़ा था, 16 अक्टूबर को सजा का ऐलान मेरठ में पति की हत्या के मामले में रविता और उसके प्रेमी को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। बुधवार को कोर्ट ने सुनवाई के दौरान माना कि दोनों ने मिलकर अमित कश्यप की हत्या की थी। कोर्ट 16 अक्टूबर को दोनों को सजा सुनाएगी। घटना के 543 दिन बाद 12 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद कोर्ट ने फैसला लिया। हत्या 17 अप्रैल 2025 को हुई थी। पुलिस ने 500 पेजों की चार्जशीट दाखिल की थी। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)