जौनपुर में गौशाला में स्वास्थ्य परीक्षण:लायंस क्लब ने गौवंश का स्वास्थ्य जांचकर वितरित किया आहार
जौनपुर में लायंस क्लब जौनपुर ‘गोमती’ की ओर से सेवा सप्ताह के तहत हिंदी भवन के सामने स्थित पिंजरा पोल पशु अनाथालय (गौशाला) में गौवंश स्वास्थ्य परीक्षण एवं आहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गौवंश के स्वास्थ्य संरक्षण के साथ उनकी देखभाल और सेवा के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। पशु चिकित्सकों ने गौशाला में मौजूद गौवंश का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य संबंधी सुझाव और उपचार उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही गौवंश को आहार भी वितरित किया गया। क्लब अध्यक्ष सैय्यद हसनैन कमर ‘दीपू’ ने कहा कि लायंस क्लब सेवा कार्यों को औपचारिकता नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी मानकर करता है। उन्होंने कहा कि पशुओं की देखभाल और स्वास्थ्य संरक्षण के लिए समाज की भागीदारी जरूरी है। कार्यक्रम में लायंस क्लब के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)