15 हजार के लेनदेन के विवाद में युवक की मौत:कौशांबी में परिजनों ने हाईवे जाम किया; 3 दिन बाद शव मिलने से आक्रोश, हत्या का आरोप

Oct 03, 2026 - 12:25
0
15 हजार के लेनदेन के विवाद में युवक की मौत:कौशांबी में परिजनों ने हाईवे जाम किया; 3 दिन बाद शव मिलने से आक्रोश, हत्या का आरोप
कौशांबी के सरसवां विकासखंड क्षेत्र के डकशरीरा गांव में युवक राजू की मौत को लेकर शनिवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने ₹15 हजार के लेनदेन के विवाद में राजू की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। करीब तीन दिन बाद उसका शव मिलने की बात सामने आने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। बताया जा रहा है कि राजू राजकोट में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वह करीब चार दिन पहले ही घर आया था। परिजनों के मुताबिक, राजू और उसके पिता नाथन से जुड़े ₹15 हजार के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को राजू की मौत से जोड़ते हुए परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शव हाईवे पर रखकर किया चक्काजाम आक्रोशित परिजनों ने राजू का शव अजरौली के पास राम वन गमन मार्ग हाईवे पर रख दिया और चक्काजाम कर दिया। इससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। सूचना पर पश्चिम शरीरा थाना अध्यक्ष बैकुंठ नाथ पांडे, महेवा घाट थाना अध्यक्ष कुमार शंकरम और सीओ कौशांबी अरुण कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे। कार्रवाई के आश्वासन पर माने परिजन पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन के बाद पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा देकर परिजनों को समझाया। इसके बाद मामला शांत हुआ और परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। राजू की मौत का वास्तविक कारण क्या है और घटना में किसकी भूमिका है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User