किसान ने आम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दी:औरैया में बेटी की शादी का कर्ज और बारिश से फसल खराब होने से परेशान थे

Oct 03, 2026 - 12:25
0
किसान ने आम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दी:औरैया में बेटी की शादी का कर्ज और बारिश से फसल खराब होने से परेशान थे
औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र के जरुहलिया गांव में शुक्रवार देर रात किसान ने आम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी रमाकांत उर्फ भक्कू, पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह, किसान थे। शुक्रवार देर रात उनका शव गांव के बाहर आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। परिजनों के मुताबिक, बड़ी बेटी खुशी की शादी के कारण रमाकांत पर कर्ज हो गया था। हाल ही में हुई बारिश से फसल को भी काफी नुकसान हुआ था। इन परिस्थितियों को लेकर वह लगातार परेशान चल रहे थे। परिजनों ने बताया कि पिछले करीब एक सप्ताह से वह खेत पर ही रुक रहे थे। परिवार में पत्नी और तीन बच्चे रमाकांत के परिवार में पत्नी चंद्रकली, बेटियां खुशी और 14 वर्षीय छवि तथा 9 वर्षीय बेटा हार्दिक हैं। पत्नी चंद्रकली कोतवाली में होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User