150 साल पुरानी रेसिपी, देसी घी से तैयार होती है:सोहन पापड़ी; 1870 से जारी है स्वाद का सफर, एक जिला एक कूजीन में शामिल

Sep 25, 2026 - 18:02
0
150 साल पुरानी रेसिपी, देसी घी से तैयार होती है:सोहन पापड़ी; 1870 से जारी है स्वाद का सफर, एक जिला एक कूजीन में शामिल
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों की खास पहचान लोगों को आकर्षित कर रही है। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में लगे मैनपुरी के स्टॉल पर 150 साल पुरानी रेसिपी से तैयार होने वाली सोहन पापड़ी लोगों के बीच चर्चा में है। मैनपुरी के नारायण मिष्ठान भंडार के क्षितिज स्वरूप यहां सोहन पापड़ी लेकर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि मैनपुरी के एक जिला, एक कूजीन के तहत सोहन पापड़ी को चुना गया है। इसी पहचान के साथ वह अपने उत्पाद को ट्रेड शो में प्रदर्शित कर रहे हैं। 1870 से कारोबार, अब पांचवीं पीढ़ी संभाल रही स्वरूप के मुताबिक नारायण मिष्ठान भंडार की शुरुआत वर्ष 1870 में हुई थी। वह इस कारोबार की पांचवीं पीढ़ी हैं और पारंपरिक मिठाई के काम को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके यहां सोहन पापड़ी की कई वैरायटी के बजाय मुख्य रूप से देसी घी से तैयार सोहन पापड़ी बनाई जाती है। इसमें आर्टिफिशियल कलर या अन्य कृत्रिम पदार्थ इस्तेमाल नहीं किए जाते। बेसन, घी और ड्राई फ्रूट्स से बनती है सोहन पापड़ी तैयार करने में बेसन, देसी घी और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल होता है। इसके लिए परिवार की करीब 150 साल पुरानी पारंपरिक रेसिपी का इस्तेमाल किया जाता है। स्वरूप ने बताया कि मिठाई की मांग मैनपुरी तक सीमित नहीं है। दूसरे शहरों से भी ऑर्डर मिलते हैं। कई ग्राहक अपने रिश्तेदारों के लिए मिठाई भेजते हैं और बाद में उन्हीं के जरिए दोबारा ऑर्डर भी मिलते हैं। ट्रेड शो में दिख रहा जिलों का स्वाद यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के पारंपरिक उत्पादों को बाजार और खरीदारों तक पहुंचाने का मंच मिल रहा है। मैनपुरी की सोहन पापड़ी भी इसी कड़ी में अपनी पारंपरिक पहचान के साथ यहां पहुंची है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User