गोरखपुर में पोषण माह:ब्रह्मपुर में पोषण चौपाल के बाद रैली निकालकर किया जागरूक

Sep 25, 2026 - 18:02
0
गोरखपुर में पोषण माह:ब्रह्मपुर में पोषण चौपाल के बाद रैली निकालकर किया जागरूक
सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को विकासखंड ब्रह्मपुर परिसर से बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की तरफ से पोषण रैली निकाली। यहां पोषण चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में सभी को पोषण के बारे में जानकारी दी गई। गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों को स्वस्थ रखने के उपायों पर चर्चा की गई। महिलाओं को साग-सब्जियों, मौसमी फलों और मोटे अनाजों के उपयोग को प्रोत्साहित किया गया। आहार विविधता पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख सुमन यादव ने की। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी राहुल राय और सभी मुख्य सेविकाएं उपस्थित रहीं। पोषण चौपाल के बाद माननीय प्रमुख द्वारा पोषण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में पोषण पर संदेश और नारे भी लगाए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User