सोनभद्र में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR को लेकर भी उठाए सवाल
सोनभद्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार दोपहर स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता व निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। यह प्रदर्शन ऐसे समय हुआ है जब SIR और चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर देशभर में राजनीतिक दलों की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं। सपा ने SIR को लेकर उठाए सवाल सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि मौजूदा समय में संवैधानिक नियमों के खिलाफ काम किया जा रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग के भीतर मतभेद और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जाने का भी दावा किया। प्रमोद यादव ने कहा कि सपा नेतृत्व पहले भी एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर सवाल उठा चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया के जरिए मतदाताओं के नाम प्रभावित किए जा सकते हैं। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने की मांग की। निष्पक्ष चुनाव की मांग बीरबल भारती और सुरेश अग्रहरि ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर भाजपा चुनाव आयुक्त का बचाव कर रही है, जबकि दूसरी ओर वोटों के ध्रुवीकरण की राजनीति की जा रही है। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मामलों में पारदर्शिता बरतने की मांग की। ये कार्यकर्ता रहे मौजूद प्रदर्शन में राजेश कुमार केसरी, राजमणि खरवार, विनोद साहनी, जुनैद अंसारी, गुलाब भारती, गोपाल गुप्ता, प्रकाश भारती, अशोक और जितेंद्र पासवान समेत कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)