1500 से ज्यादा वोटर वाले बूथों का होगा बंटवारा:25 अक्टूबर तक भेजना होगा प्रस्ताव, 2027 चुनाव की तैयारी तेज
हापुड़ में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले में मतदेय स्थलों के बंटवारे की प्रक्रिया शुरू की गई है। निर्देश हैं कि एक बूथ पर अधिकतम 1500 मतदाता ही रखे जाएं। इससे ज्यादा मतदाता वाले बूथों का बंटवारा अनिवार्य रूप से होगा। मतदान स्थल का भौतिक सत्यापन सोमवार दोपहर 3 बजे जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार भी मौजूद थे। डीएम ने हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर और धौलाना विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए। एसडीएम और तहसीलदार बूथों की स्थिति और सुविधाओं की जांच करेंगे। 25 अक्टूबर तक जायेंगे प्रस्ताव सभी बूथों पर रैंप, पानी, शौचालय, बिजली, फर्नीचर और छाया जैसी न्यूनतम सुविधाएं होनी चाहिए। खराब हालत वाले भवनों या सुविधाहीन बूथों की जगह नए भवनों को मतदेय स्थल बनाने का प्रस्ताव मांगा गया है। राजनीतिक दलों से सुझाव लेने के बाद 25 अक्टूबर तक यह प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)