जिलाध्यक्ष पर FIR के बाद कांग्रेस लीगल सेल पहुंची कानपुर:चेयरमैन बोले-महाना के दबाव में कानपुर पुलिस दर्ज कर रही झूठे मुकदमें
कानपुर के चकेरी थाने में कांग्रेस के नगर ग्रामीण जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद सोमवार को लीगल सेल कानपुर पहुंची। जिलाध्यक्ष के साथ ही कांग्रेस लीगल सेल के चेयरमैन कानपुर प्रतिनिधि मंडल के साथ कानपुर पुलिस कमिश्नर से मिलने पहले ऑफिस पहुंचे, इसके बाद आवास पर पहुंचे, लेकिन पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल से मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद कोतवाली थाने में कांग्रेसी नेताओं से एसीपी कर्नलगंज ने बैठकर उनके शिकायत पत्र को समझा और मामले में न्याय संगल कार्यवाही का भरोसा दिलाया। लीगल सेल के चेयरमैन ने कहा कि कानपुर पुलिस विधानसभा अध्यक्ष के दबाव में कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमें दर्ज कर रही है। इतना ही नहीं एससी-एसटी, ओबीसी और मुस्लिम कांग्रेस नेताओं का उत्पीड़न कर रही है। “बहाना जी” पेज बनाकर टिप्पणी करने पर हुई थी जिलाध्यक्ष पर FIR कानपुर नगर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने बताया कि महाराजपुर विधानसभा से विधायक व विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ सोशल मीडिया पर बहाना जी नाम से पेज है। इस पेज पर उनके क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कई अलग-अलग पोस्ट किए गए। इस पर अलग-अलग तहरीर पर तीन महीने के भीतर 7 एफआईआर दर्ज कर ली गई और जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को नामजद कर दिया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अराधना मिश्रा को पूरे मामले की जानकारी दी थी। प्रदेश अध्यक्ष ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल के चेयरमैन एडवोकेट आसिफ़ रिजवी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल को लेकर कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल से मिलने के लिए भेजा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल पुलिस कमिश्नर से मिलने के लिए पहले उनके ऑफिस फिर इसके बाद आवास गया, लेकिन पुलिस कमिश्नर ने मुलाकात नहीं की। इसके बाद कोतवाली थाने में एसीपी कर्नलगंज अंजना दहिया, एसीपी कैंट डॉ. प्रियंका बाजपेई, एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह के साथ ही कई थाने के फोर्स की मौजूदगी में कांग्रेसी नेताओं से बैठकर बात हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता का पुलिस ने घर घेरा और पानी का कनेक्शन काटा कांग्रेस जिलाध्यक्ष और कांग्रेस लीगल सेल के चेयरमैन के साथ प्रतिनिधि मंडल ने एसीपी कर्नलगंज से बताया कि एक के बाद कांग्रेसियों के खिलाफ तीन महीने के भीतर 7 एफआईआर दर्ज हो गई। एक मामले में 7 एफआईआर कैसे हो सकती है…? सभी मामले सतीश महाना के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजन पोस्ट का आरोप लगाते हुए दर्ज कराए गए हैं। जबकि यह एक सटायर है, पब्लिक अपने जनप्रतिनिधि सतीश महाना से सवाल पूछती है। गलत तरीके से एक के बाद एक सात एफआईआर दर्ज कराई गई है। इतना ही नहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने एवं कार्यकर्ता अंकित कन्नौजिया के घर पर चार दिनों से पुलिस की अवैध घेरेबंदी कर रखी है। अंकित के साथ ही पूरे परिवार का उत्पीड़न किया जा रहा है। जमानतीय धाराओं में एफआईआर दर्ज होने के बाद भी पुलिस पूरे परिवार का उत्पीड़न कर रही है। एससी-एसटी, ओबीसी और मुस्लिम कार्यकर्ताओं को टारगेट कर रहे महाना ह्यूमन राइट्स और कांग्रेस लीगल सेल यूपी के चेयरमैन आसिफ रिज़वी ने बताया कि सतीश महाना के दबाव में उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के अंदर कांग्रेस के एससी-एसटी, ओबीसी और मुस्लिम कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। भाजपा के गुंडों द्वारा उन पर लगातार हमले हो रहे हैं। इस संदर्भ में हमारे जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला जी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हो गया। इस सिलसिले में हम कानपुर के कमिश्नर से मिलने के लिए यहां पर आए थे। कमिश्नर साहब से मुलाकात नहीं हो पाई, लेकिन उनके कहने पर उच्च अधिकारियों ने हमसे मुलाकात करी। हमने उनके सामने अपना सबमिशन रखा है कि जो 7 एफआईआर जिलाध्यक्ष और अंकित कनौजिया समेत अन्य कांग्रेसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। आज से छह महीने पहले उसके खिलाफ एक भी मुकदमा दर्ज नहीं था। अब सात मुकदमे उसके खिलाफ दर्ज हो गए हैं, सिर्फ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए। यह क्लियर वायलेशन है। यह दुरुपयोग है एडमिनिस्ट्रेशन का। और उसके घर के अंदर जिस तरह से पुलिस घुसी हुई है, बार-बार पुलिस घुस रही है, चार-पांच दिन से उसके घर को घेर के रखा हुआ है, उसके घर के पानी का कनेक्शन काट दिया है। यह ह्यूमन राइट्स का वायलेशन है। इसके सिलसिले में मैंने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है और मुझे लगता है कि वे न्यायसंगत काम करेंगे। नहीं करेंगे, तो कोर्ट से लेकर रोड तक हम लड़ाई लड़ेंगे। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अंकित और संदीप के साथ खड़ा है। हम इस तरह से दुरुपयोग नहीं होने देंगे कानून का।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)