तीन पीढ़ियों से रावण का पुतला बना रहा मुस्लिम परिवार:बाराबंकी में इमाम हुसैल बोले- तीन पीढ़ियों से यही काम रहे, हर त्योहार में शामिल होते हैं
बाराबंकी में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली है। यहां एक मुस्लिम परिवार तीन पीढ़ियों से दशहरे पर रावण का पुतला बना रहा है। कारीगर इमाम हुसैन अपने बच्चों के साथ इस परंपरा को निभा रहे हैं। ये पुतले राम जानकी मंदिर में रावण दहन के लिए बनाए जाते हैं। इमाम हुसैन बताते हैं कि पुतला बनाने के लिए पहले फर्चियों से ढांचा तैयार करते हैं। फिर उस पर अलग-अलग रंगों की पन्नियां लगाकर उसे सुंदर बनाते हैं। उनके बनाए पुतले उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भी भेजे जाते हैं। इमाम हुसैन कहते हैं कि सभी को एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होना चाहिए। त्योहार प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देते हैं। यह परिवार आपसी सद्भाव और साझा संस्कृति की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)