16 अक्टूबर को गाजियाबाद में रहेंगे सीएम योगी:सुरक्षा में एक हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, कार्यक्रम को लेकर तैयारी में जुटे अफसर

Oct 14, 2026 - 19:44
0
16 अक्टूबर को गाजियाबाद में रहेंगे सीएम योगी:सुरक्षा में एक हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, कार्यक्रम को लेकर तैयारी में जुटे अफसर
CM योगी आदित्यनाथ 16 अक्टूबर को गाजियाबाद में रहेंगे। सीएम को दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। आज बुधवार शाम भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर भी भाजपा नेताओं के साथ डासना के सुंदरदीप कॉलेज पहुंचे। यहां तैयारियों का जायजा लिया। पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने एडिशनल पुलिस कमिश्नर, डीसीपी, सभी एसीपी के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की। वहीं डीएम रविंद्र मांदड़ ने भी तैयारियों को लेकर बैठक की। सीएम योगी सुदंरदीप कॉलेज में सभा को संबोधित करेंगे, साथ ही पुराने बस अड्डे का भी निरीक्षण करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था में एक हजार जवान तैनात रहेंगे सीएम के कार्यक्रम को लेकर एक हजार जवान तैनात रहेंगे। पुलिस लाइन से लेकर कार्यक्रम स्थल तक तैयारी तेज चल रही हैं। पुलिस लाइन में बुधवार शाम सड़कों की मरम्मत का काम भी शुरू कर कर दिया गया है। गाजियाबाद में 2 स्थानों पर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है, कार्यक्रम स्थल से लेकर हेलीपेड तक सुरक्षा कड़ी रहेगी। ट्रैफिक पुलिस के अलग से 250 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सुरक्षा और यातायात में 2 एडिशनल पुलिस कमिश्नर, 5 डीसीपी, 6 एसीपी और टीआई समेत 15 इंस्पेक्टर लगाए गए हैं। महिला पुलिस अलग से तैनात रहेंगी। MLC चुनाव को लेकर भी तैयारी तेज यूपी में आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश की दोनों सीटों के लिए मतदाता सम्मेलन की तैयारी तेज कर दी गई हैं। भाजपा ने इसके लिए पूरी ताकत झोंक दी है। गाजियाबाद के डासना स्थित सुंदरदीप कॉलेज में भाजपा ने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के नेतृत्व में संपन्न हुई। इसमें सभी जनप्रतिनिधि एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में 16 अक्टूबर को सुंदरदीप कॉलेज में सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का जायका लिया। यह रहे मौजूद इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने सुंदरदीप कॉलेज में आयोजित होने वाले मतदाता सम्मेलन की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर श्री चंद शर्मा, दिनेश गोयल, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, विधायक संजीव शर्मा, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, जिला अध्यक्ष चैन पाल सिंह, विधायक विजयपाल आढ़ती, धर्मेश तोमर प्रदेश मंत्री वसंत त्यागी, महानगर प्रभारी अशोक कटारिया, अशोक मोंगा, हरीश ठाकुर, कौमुदी चौधरी, रुपिंदर सैनी और अन्य रहे। रात में तैयारी में जुटा अमला सीएम के कार्यक्रम को लेकर रात में पुलिस लाइन में साफ सफाई शुरू करा दी गई है। जहां 100 से ज्यादा कर्मचारी सड़क निर्माण और सफाई कार्य में लगे हैं। वहीं नगर निगम ने भी कार्यक्रम स्थल और मुख्य मार्गों पर तैयारी शुरू करा दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User