16 दिन में विवाहिता से दो-बार छेड़छाड़:हरदोई में कोर्ट के आदेश पर 3 माह बाद दंपती पर केस
हरदोई में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने घर में घुसकर अश्लील हरकतें करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पड़ोसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। विवाहिता का दावा है कि पड़ोसी ने बीती 23 जून और 9 जुलाई को दो बार उसके साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट की। इस संबंध में कोर्ट के आदेश बुधवार की शाम 6:04 पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दर्ज मामले के अनुसार, 23 जून की रात करीब 10 बजे आरोपी छोटे लाल शराब के नशे में पीड़िता के घर में जबरन घुस आया और गाली-गलौज करते हुए उससे अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर आरोपी और उसकी पत्नी ने पीड़िता के घर पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे महिला को चोटें आईं। शोर सुनकर परिजनों के आने पर आरोपी जान से मारने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता का आरोप है कि थाने में शिकायत करने की रंजिश को लेकर आरोपी छोटे लाल 9 जुलाई की रात 11 बजे दोबारा महिला को अकेला पाकर घर में घुस आया और उसके साथ दोबारा छेड़छाड़ की। महिला के चिल्लाने पर परिजनों ने उसे ललकारा, तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने पूर्व में बिलग्राम कोतवाली और उच्च अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन कोई सुनवाई न होने पर उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के निर्देश मिलने पर बिलग्राम कोतवाली में बुधवार की शाम आरोपी के खिलाफ धारा 74, 115(2), 352, 351(3) और 333 बीएनएस (BNS) के तहत छेड़छाड़, मारपीट व आपराधिक धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)