नागल में रेड ड्रॉप सेंटर का उद्घाटन:रेलवे रोड पर शुरू हुआ ब्लड कलेक्शन सेंटर, जनसेवा को बनाया उद्देश्य
सहारनपुर के नागल में रेलवे रोड पर नवनिर्मित रेड ड्रॉप ब्लड कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन एलआईसी विकास अधिकारी शिवकुमार गौतम, डॉ. नमन कुमार शर्मा और पत्रकार एसडी गौतम ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर डॉ. नमन कुमार शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे सेंटर खुलने से लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। पत्रकार एसडी गौतम ने कहा कि जनसेवा के उद्देश्य से शुरू किया गया यह सेंटर क्षेत्रवासियों के लिए मददगार साबित होगा। सेंटर संचालक आयुष कुमार ने बताया कि यहां उचित मूल्य पर कम समय में गुणवत्तापूर्ण जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। डॉ. शिवदयाल ने सभी अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम में डॉ. अनुज चौधरी, देवेंद्र धवलहार, डॉ. अनीस अहमद खान, डॉ. अमित दीक्षित, डॉ. सोनू टपरी, डॉ. आदेश कुमार और डॉ. मुकर्रम अली सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)