16 साल का युवक 57 दिन से लापता:कमरे से मिला था लेटर, दिल्ली जाकर नौकरी करने की बात लिखी थी

Oct 04, 2026 - 07:10
0
16 साल का युवक 57 दिन से लापता:कमरे से मिला था लेटर, दिल्ली जाकर नौकरी करने की बात लिखी थी
कासगंज के आवास विकास कॉलोनी से 16 साल का मयंक सिंह चौहान उर्फ मनु 7 अगस्त की रात घर से लापता हो गया। 57 दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला, जिससे परिवार परेशान है। पिता चंद्रपाल सिंह के मुताबिक, मयंक रात करीब डेढ़ से दो बजे वृंदावन दर्शन की बात कहकर निकला था। कासगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज हुई। परिवार ने मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोवर्धन और दिल्ली समेत कई जगहों पर उसकी तलाश की, पर सफलता नहीं मिली। परिवार कर रहा युवक की तलाश मयंक के कमरे से एक चिट्ठी मिली, जिसमें दिल्ली जाकर नौकरी करने की बात थी। उसकी संत प्रेमानंद महाराज में गहरी आस्था है। परिवार को शक है कि वह वृंदावन में आश्रम के आसपास हो सकता है। परिवार ने पुलिस और आश्रम प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज व स्थानीय जानकारी से मयंक को ढूंढने की अपील की है। लोगों से भी जानकारी मिलने पर पुलिस या परिवार को बताने का अनुरोध किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User