सोनभद्र के एनएच-39 पर 600 पीस काला कत्था पकड़ा:वन विभाग ने दो आरोपियों को दबोचा, बिहार ले जाई जा रही थी खेप

Oct 04, 2026 - 07:10
0
सोनभद्र के एनएच-39 पर 600 पीस काला कत्था पकड़ा:वन विभाग ने दो आरोपियों को दबोचा, बिहार ले जाई जा रही थी खेप
विंढमगंज में वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को अवैध उपज के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर घिवही रेलवे गेट के पास दो लोगों को पकड़कर उनके कब्जे से काला कत्था के 600 पीस (बिस्कुट) बरामद किए। वन विभाग के अनुसार कार्रवाई दोपहर करीब 2 बजे विंढमगंज बीट क्षेत्र में की गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नुरुद्दीन खान पुत्र शमसुद्दीन खान निवासी सोहसा छौंछरिया, पश्चिमी चंपारण, बिहार और नजीबुल्लाह खान पुत्र मो. जमालुद्दीन खान निवासी छोटा बरियार, वार्ड नंबर-38, मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार के रूप में हुई है। विभाग ने बरामद काला कत्था को कब्जे में ले लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश इमारती लकड़ी एवं अन्य वन उपज अभिवहन नियमावली, 1978 की धारा 3/28 के तहत कार्रवाई की गई है। वन विभाग ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User