17 अक्टूबर को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का विशेष:बूथों पर बीएलओ मिलेंगे, युवा फार्म-6 भरकर करा सकेंगे पंजीकरण

Oct 17, 2026 - 08:19
0
17 अक्टूबर को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का विशेष:बूथों पर बीएलओ मिलेंगे, युवा फार्म-6 भरकर करा सकेंगे पंजीकरण
कासगंज में 17 अक्टूबर को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान छूटे लोगों और पहली बार मतदान के पात्र युवाओं के लिए है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शनिवार को जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में यह अभियान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। 100-कासगंज, 101-अमांपुर और 102-पटियाली विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान स्थलों पर बीएलओ और पदाभिहित अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित लोग और पहली बार वोट देने वाले युवा फार्म-6 भरकर अपना पंजीकरण करा सकेंगे। अधिकारी मतदान केंद्रों पर फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। मतदाता ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए निर्वाचन आयोग के ECINET मोबाइल ऐप और voters.eci.gov.in वेबसाइट का उपयोग किया जा सकता है। इस अभियान का मकसद सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल होने का मौका देना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User