19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित:शासन ने जारी किया आदेश, 20 अक्टूबर को विजयदशमी का भी अवकाश रहेगा

Oct 17, 2026 - 14:30
0
19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित:शासन ने जारी किया आदेश, 20 अक्टूबर को विजयदशमी का भी अवकाश रहेगा
उत्तर प्रदेश शासन ने महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। पहले अवकाश कैलेंडर में 20 अक्टूबर को महानवमी और विजयदशमी के लिए छुट्टी थी। अब सरकार ने 19 अक्टूबर को भी महानवमी का सार्वजनिक अवकाश देने का फैसला किया है। इससे प्रदेश में लगातार दो दिन छुट्टी रहेगी। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि सामान्य प्रशासन अनुभाग ने 17 नवंबर 2025 को वर्ष 2026 के अवकाशों की सूची जारी की थी। इस सूची में 20 अक्टूबर 2026 को महानवमी और विजयदशमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित था। तैयारियों के लिए सुविधा मिलेगी शासन ने अब इस व्यवस्था में बदलाव किया है। 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को महानवमी के मौके पर भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस फैसले के बाद 17 नवंबर 2025 की पुरानी जानकारी को इसी हद तक संशोधित माना जाएगा। बाकी नियम पहले जैसे ही रहेंगे। इस फैसले से लोगों को त्योहार के धार्मिक आयोजनों और तैयारियों के लिए सुविधा मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User