ट्रक की ट्रक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:देवरिया में उसरा बाजार के पास हुआ हादसा, दो युवक घायल

Oct 17, 2026 - 14:30
0
ट्रक की ट्रक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:देवरिया में उसरा बाजार के पास हुआ हादसा, दो युवक घायल
देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह नौ बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की जान चली गई। रुद्रपुर-देवरिया मार्ग पर उसरा बाजार के पास ट्रक की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। इसमें दो अन्य युवक घायल हो गए। पुलिस को सूचना मिलने पर तीनों को महार्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने वहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान फतेहपुर टोला भटौली निवासी कुंदन (22) पुत्र बहादुर के रूप में हुई है। घायलों में इसी गांव के गोविंद (20) पुत्र रामलखन और चंदन (19) पुत्र कमलेश शामिल हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जानकारी के अनुसार, कुंदन, गोविंद और चंदन काम के सिलसिले में देवरिया गए थे। काम निपटाकर वे बाइक से घर लौट रहे थे। सुबह करीब नौ बजे उसरा बाजार के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User