2.20 करोड़ के नाले में मिलीं दरारें:अमेठी में नगर पंचायत ने गिराया निर्माण, सैंपल जांच को भेजे
अमेठी नगर पंचायत में नाला निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप सही साबित हों रहे हैं। व्यापार मंडल लगातार इस निर्माण में धांधली का आरोप लगा रहा था। नाले में दरारें मिलने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि फूलचंद्र कसौधन और ईओ शिव मूर्ति की मौजूदगी में इसे नगर पंचायत कर्मियों द्वारा पैरों से धकेल कर गिरा दिया गया। ठेकेदार को नाला दोबारा मानक के अनुसार बनाने का आदेश दिया गया है। साथ ही, नाले में इस्तेमाल हुए सामान के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। यह नाला दुर्गापुर रोड और सुल्तानपुर रोड पर 2 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से बन रहा है।दुर्गापुर रोड पर बन गया जबकि सुल्तानपुर पर बन रहा है। सुल्तानपुर रोड पर ठेकेदार घुटनों तक भरे पानी में नाला बना रहा था। इसकी शिकायत व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने एसडीएम और डीएम से भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज सुबह नाला गिरने की खबर मिलते ही व्यापारी भड़क गए और हंगामा करने लगे। मानक के अनुसार काम करने के निर्देश व्यापारियों ने आरोप लगाया कि इस नाला निर्माण में जमकर भ्रस्टाचार किया जा रहा है। नगर पंचायत के ईओ शिव मूर्ति ने बताया कि जांच में दरारें मिली थीं, जिसके बाद इसे गिरा दिया गया। एसडीएम पंकज मिश्र ने भी मौके का निरीक्षण कर मानक के अनुसार काम करने के निर्देश दिए हैं। सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)