20 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने पकड़ा:कानपुर देहात में 60 हजार नकद, जेवर और तमंचा बरामद

Oct 13, 2026 - 10:18
0
20 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने पकड़ा:कानपुर देहात में 60 हजार नकद, जेवर और तमंचा बरामद
कानपुर देहात में चोरी की वारदातों में शामिल शातिर चोरों पर अकबरपुर पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी चोर अमजद और उसके साथी चांद आलम को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 60 हजार रुपये नकद, सफेद और पीली धातु के आभूषण, डीवीआर मशीन, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। दरअसल, 11 और 12 अक्टूबर की रात अकबरपुर पुलिस नबीपुर से बाराजोड़ पुल की सर्विस रोड पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अमजद पर जिले से 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की कई वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है। आरोपियों ने 19 जून को बिवाइन गांव में मोटरसाइकिल चोरी करने, 22 जून को आलमचन्द्रपुर में दो घरों से सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने और 23 सितंबर को मैदू ताहरपुर में चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात बताई। पुलिस के अनुसार, मैदू ताहरपुर की वारदात में घर से कैमरे की डीवीआर मशीन, सोने का हार और अन्य आभूषण चोरी किए गए थे। चोरी के कुछ आभूषण राहगीरों को बेच दिए गए थे। पुलिस ने इसी बिक्री से मिले 60 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से एक जोड़ी चांदी की तोड़िया, पीली धातु का लॉकेट और डीवीआर भी मिली है। 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद अमजद के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, अमजद के खिलाफ 13 और चांद आलम के खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज हैं। मामले में पांच अन्य साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि एक फरार साथी की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User