नवरात्र में नारी शक्ति के सम्मान का संदेश:नित्यानंद महाराज बोलें- जरूरतमंदों की सेवा और महिला स्वावलंबन ही सच्ची देवी आराधना

Oct 13, 2026 - 10:18
0
नवरात्र में नारी शक्ति के सम्मान का संदेश:नित्यानंद महाराज बोलें- जरूरतमंदों की सेवा और महिला स्वावलंबन ही सच्ची देवी आराधना
वाराणसी में शारदीय नवरात्र के अवसर पर वार्ड नंबर 39 के वृंदावन, सुसुवाही स्थित श्री नित्य निकुंज रस सेवा संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष नित्यानंद महाराज ने नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की महिमा और देवी उपासना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नवरात्र आत्मशुद्धि, शक्ति साधना और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व है। महाराज ने बताया कि मां शैलपुत्री से मां सिद्धिदात्री तक नौ देवियों की आराधना श्रद्धा, साहस, संयम, समृद्धि और सिद्धि का संदेश देती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से स्वच्छता और विधि-विधान के साथ पूजन करने तथा कन्या पूजन के माध्यम से नारी शक्ति का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने बताया कि आगामी नवरात्र की सप्तमी को भव्य देवी पूजन और कन्या पूजन प्रस्तावित है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई सेंटर का उद्घाटन और ‘सेवा से साधना, मानवता राघव से’ पुस्तक का लोकार्पण भी प्रस्तावित है। महाराज ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा और महिला स्वावलंबन ही सच्ची देवी आराधना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User