20 लाख के मादक पदार्थों के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:कोकीन, एमडीएमए और मेथामफेटामाइन बरामद
औरैया पुलिस ने 20 लाख के मादक पदार्थों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी गायत्री नगर निवासी पुनीत प्रताप सिंह उर्फ प्रगत (28) है। उसके पास से कोकीन, एमडीएमए टैबलेट और मेथामफेटामाइन पाउडर मिला। शुक्रवार को तीन बजे एएसपी आलोक मिश्रा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस जालौन चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक शख्स फफूंद रोड पर नहर पुल के आगे अवैध मादक पदार्थों के साथ खड़ा है। सूचना पर टीम ने अधिकारियों को बताया और फॉरेंसिक टीम बुलाई। सुबह करीब 3:57 बजे पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। मनोज कुमार गंगवार की मौजूदगी में तलाशी ली गई। उसके पास से 44.55 ग्राम कोकीन, 4.32 ग्राम एमडीएमए/एक्स्टसी टैबलेट और 2.92 ग्राम मेथामफेटामाइन पाउडर मिला। 600 रुपये नकद और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी मिला। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गाजियाबाद से मादक पदार्थ लाकर नशेड़ी लोगों को बेचता था। पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)