NHM संविदा कर्मचारियों की हड़ताल:CMO कार्यालय पर धरना, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं उठेंगे
फर्रुखाबाद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारी 8 अक्टूबर से हड़ताल पर हैं। शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक कर्मचारियों ने CMO कार्यालय पर धरना दिया। उनकी मुख्य मांगें समान काम-समान वेतन और नियमितीकरण हैं। कर्मचारियों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। नारेबाजी कर जताया विरोध राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले जिलेभर के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी धरने पर बैठे। धरना सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ और शाम 4:30 बजे तक चला। इस दौरान कर्मचारियों ने बीच-बीच में नारेबाजी कर विरोध जताया। धरनास्थल पर पुलिस बल भी मौजूद रहा। बोले- मांगें नहीं मानीं तो इमरजेंसी सेवाएं भी रोकेंगे कर्मचारियों ने कहा कि फिलहाल संविदा कर्मचारी इमरजेंसी में स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन मांगें पूरी नहीं हुईं तो आने वाले दिनों में इमरजेंसी सेवाएं भी बंद कर दी जाएंगी। उनका कहना है कि सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। पांच साल से संविदा पर काम कर रहीं ANM धरने पर बैठे डॉक्टर रुपेश कुमार ने बताया कि नियमितीकरण और समान काम-समान वेतन की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना चलता रहेगा। एक महिला चिकित्सक ने कहा कि सरकार समान काम-समान वेतन सहित उनकी मांगें पूरी कर दे तो कर्मचारी हड़ताल समाप्त कर काम पर लौट जाएंगे। धरने पर बैठीं ANM अंशिका राजपूत ने बताया कि वह पिछले पांच साल से संविदा पर काम कर रही हैं। उनके मुताबिक, संविदा कर्मचारी समान काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें समान वेतन नहीं दिया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)