झांसी के बुजुर्ग की मध्य प्रदेश में मौत:बाइक से पूजा में शामिल होने के लिए गांव जा रहे थे, अज्ञात वाहन ने उड़ाया

Oct 16, 2026 - 16:47
0
झांसी के बुजुर्ग की मध्य प्रदेश में मौत:बाइक से पूजा में शामिल होने के लिए गांव जा रहे थे, अज्ञात वाहन ने उड़ाया
झांसी से लगभग 20 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वह बाइक से पूजा में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा ओरछा थाना क्षेत्र के पास हुआ है। 20 साल से झांसी में रह रहे थे मृतक का नाम दुर्गाप्रसाद रायकवार (58) पुत्र ग्यासी प्रसाद रायकवार था। वह मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के गुढ़ा गांव के रहने वाले थे। पिछले लगभग 20 साल से झांसी के रक्सा गांव में राजापुर रोड पर रह रहे थे। उनके 3 बेटे और 4 बेटियां हैं। दुर्गाप्रसाद खेती किसानी करते थे। बेटे ने बताया कि गांव में पूजा थी। इसलिए पिता गुरुवार दोपहर को बाइक से गांव गुढ़ा जा रहे थे। जब वह ओरछा के बेतवा नदी के पुल के आगे पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको ओरछा से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना पर हम लोग भी पहुंच गए। यहां पर इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User