20 सेकंड बछड़े को मुंह में दबोचे बैठा रहा गुलदार,VIDEO:बिजनौर में गाड़ी की हैडलाइल पड़ने पर छोड़कर भागा; वन कर्मियों ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई

Oct 08, 2026 - 10:47
0
20 सेकंड बछड़े को मुंह में दबोचे बैठा रहा गुलदार,VIDEO:बिजनौर में गाड़ी की हैडलाइल पड़ने पर छोड़कर भागा; वन कर्मियों ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई
बिजनौर में पीलीडैम क्षेत्र के पास मीरापुर वीरान की पुलिया के समीप एक गुलदार ने निराश्रित गौवंश का शिकार करने का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद से स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों में भारी दहशत का माहौल है। यह घटना उस समय सामने आई जब कुछ राहगीर उस मार्ग से गुजर रहे थे। उन्होंने गुलदार को शिकार बनाते हुए देख अपने मोबाइल फोन में इसका पूरा वाकया रिकॉर्ड कर लिया। गाड़ी की लाइट लगने के बाद गुलदार वहां से भाग गया। कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद से आसपास के गांवों के लोगों में डर फैल गया है और लोग अकेले बाहर निकलने से कतराने लगे हैं। वन विभाग ने की पुष्टि, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह मामले की गंभीरता को देखते हुए नगीना वन रेंज अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि यह पूरा इलाका गुलदार की गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील (गुलदार वाला क्षेत्र) माना जाता है। इससे पहले भी इस क्षेत्र से कई गुलदार पकड़े जा चुके हैं। वन कर्मियों ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई वन विभाग ने ग्रामीणों को पूरी तरह सतर्क रहने की हिदायत दी है। साथ ही अपील की है कि खासकर इस मार्ग और आसपास के जंगलों वाले इलाके में जाने से बचें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। वन कर्मियों द्वारा क्षेत्र में निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User