आगरा में सपा का ‘संविधान बचाओ-देश बचाओ मार्च’ आज:कलेक्ट्रेट के घेराव का ऐलान, सुभाष पार्क से निकलेगा पैदल मार्च

Oct 08, 2026 - 10:47
0
आगरा में सपा का ‘संविधान बचाओ-देश बचाओ मार्च’ आज:कलेक्ट्रेट के घेराव का ऐलान, सुभाष पार्क से निकलेगा पैदल मार्च
आगरा में समाजवादी पार्टी गुरुवार को कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रही है। इससे पहले ‘संविधान बचाओ-देश बचाओ मार्च’ के नारे के साथ सुभाष पार्क से पैदल मार्च निकालेंगे। पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करते हुए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। संविधान, लोकतंत्र और वोट के अधिकार की रक्षा के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी आज आगरा में ‘संविधान बचाओ-देश बचाओ मार्च’ निकालेगी। सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में निकलने वाले इस मार्च में पार्टी के नेता, पदाधिकारी, युवा, छात्र, महिला और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। सुबह 10 बजे एकत्रित होंगे कार्यकर्ता मार्च सुबह 10 बजे सुभाष पार्क से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर सपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सपा ने मार्च के जरिए लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ, वोट बचाओ और संविधान बचाओ का संदेश देने की बात कही है। पार्टी का कहना है कि मार्च का उद्देश्य संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना है। कलेक्ट्रेट तक पहुंचेगा मार्च सपाइयों का पैदल मार्च सुभाष पार्क से शुरू होगा। इसिके बाद एमजी रोड होता हुआ कलेक्ट्रेट पर पहुंचेगा। यहां प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User