200 मीटर का सफर तय करने में लगे 20 मिनट:दिल्ली गेट से मदिया कटरा तक जाम वाहनों की लंबी कतारें, गर्मी में परेशान हुए

Oct 09, 2026 - 16:04
0
200 मीटर का सफर तय करने में लगे 20 मिनट:दिल्ली गेट से मदिया कटरा तक जाम वाहनों की लंबी कतारें, गर्मी में परेशान हुए
आगरा शहर में जाम की समस्या से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार दोपहर दिल्ली गेट से मानसिक स्वास्थ्य संस्थान जाने वाले मार्ग पर भीषण जाम लग गया। अग्रसेन चौक से मदिया कटरा तक करीब 500 मीटर लंबी वाहनों की कतारें लगी रहीं। हालात ऐसे रहे कि महज 200 मीटर की दूरी तय करने में लोगों को 20 मिनट तक लग गए। जाम में फंसे लोग गर्मी में परेशान होते रहे। दोपहर के समय सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने के साथ ही यातायात की रफ्तार थम गई। दोपहिया वाहन, कारें और अन्य वाहन एक-दूसरे के पीछे फंसे रहे। जल्द निकलने की कोशिश में वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। जाम के कारण जरूरी काम से निकले लोगों को भी देरी का सामना करना पड़ा। निर्माण कार्य और अव्यवस्थित पार्किंग से परेशानी दिल्ली गेट, मदिया कटरा और हरीपर्वत क्षेत्र में जाम की समस्या नई नहीं है। इससे पहले भी इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगने और कम दूरी तय करने में लंबा समय लगता है। वहीं, मेट्रो और सीएम ग्रिड परियोजना के निर्माण कार्यों के कारण सड़क पर यातायात प्रभावित रहता है। अग्रसेन चौराहे से पहले हॉस्पीटल के बाहर वाहनों के खडे़ होने से जाम की स्थिति बनती है। स्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों की ओर जाने वाले इस मार्ग पर जाम लगने से मरीजों और उनके तीमारदारों को भी परेशानी होती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User