बागपत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:पॉकेट में मिले 550 रुपए और मोबाइल; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Oct 09, 2026 - 16:04
0
बागपत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:पॉकेट में मिले 550 रुपए और मोबाइल; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के इदरीशपुर गांव के जंगल में शुक्रवार को एक 21 वर्षीय मजदूर युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। खेत की चकरोड पर शीशम के पेड़ से लटका था शव शुक्रवार को इदरीशपुर गांव के किसान रामबली अपने खेत की ओर गए थे। वहां चकरोड किनारे लगे शीशम के पेड़ पर चादर के फंदे से एक युवक का शव लटका देख उन्होंने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और पीआरवी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर उसकी तलाशी ली। जेब से मिले 550 रुपए और तम्बाकू मृतक की पहचान इदरीशपुर निवासी सोनू (21) पुत्र चंदकीराम के रूप में हुई। पुलिस को मृतक की जेब से 550 रुपए नकद, एक मोबाइल फोन और तम्बाकू की पुड़िया बरामद हुई है। सोनू गांव में ही मजदूरी का काम करता था। घर में अकेला कमाने वाला था सोनू घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सोनू के परिवार में उसकी मां, एक बहन और बड़ा भाई संतराम हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों और परिजनों ने आशंका जताई है कि सोनू की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को पेड़ से लटकाया गया है। दोघट के थानाध्यक्ष केवल सिंह "प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User