200 से ज्यादा मकान जलमग्न, लोग घर छोड़ने को मजबूर:केशव ग्रीन सिटी में 5-6 फीट पानी, ट्रैक्टर-जेसीबी से निकाला जा रहा

Sep 27, 2026 - 18:03
0
200 से ज्यादा मकान जलमग्न, लोग घर छोड़ने को मजबूर:केशव ग्रीन सिटी में 5-6 फीट पानी, ट्रैक्टर-जेसीबी से निकाला जा रहा
सीतापुर में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश और बैराजों से छोड़े गए पानी के कारण रविवार दोपहर करीब 2 बजे सरायन और पिरई नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 30 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। शहर के बाईपास किनारे स्थित केशव ग्रीन सिटी कॉलोनी में मुख्य गेट से लेकर अंदर तक करीब 5 से 6 फीट पानी भर गया है। कई मकानों के कमरों, किचन और बेडरूम तक कमर से ऊपर पानी पहुंच गया है। 180 से 200 मकान पानी से घिरे अचानक पानी भरने से कॉलोनी के करीब 180 से 200 मकान प्रभावित बताए जा रहे हैं। मुख्य रास्ते पूरी तरह जलमग्न होने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पानी बढ़ने के बाद कई परिवार मकान बंद कर जरूरी सामान लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और जेसीबी से निकाले जा रहे लोग रविवार को लोगों को कॉलोनी से बाहर निकालने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और जेसीबी की मदद ली गई। लोग अपने जरूरी सामान को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रखकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाते नजर आए। पानी की गहराई ज्यादा होने के कारण पैदल निकलना मुश्किल बना हुआ है। घरों के सामने खड़े वाहन डूबे जलभराव के कारण घरों के सामने खड़े चार पहिया वाहन भी पानी में डूब गए हैं। वाहनों में पानी भरने से उनके खराब होने की आशंका बनी हुई है। लगातार बढ़ते पानी से कॉलोनीवासियों में दहशत का माहौल है। कॉलोनी संचालक पर ही लोगों को निकालने का जिम्मा कॉलोनीवासियों का आरोप है कि जलभराव के बावजूद प्रशासन की ओर से अभी तक विशेष मदद नहीं पहुंची है। उनके मुताबिक कॉलोनी संचालक की ओर से ही लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पानी बढ़ता रहा तो बाकी परिवारों को भी घर छोड़कर सुरक्षित जगह जाना पड़ेगा। पीएसी की फ्लड टीम बुलाई गई एसडीएम जनार्दन कुमार ने बताया कि पीएसी की फ्लड टीम को बुलाया गया है। टीम की मदद से जलभराव में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User