हापुड़ नगर पालिका परिसर के नाले में मिला शव:पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, पहचान नहीं हो पाई
हापुड़ में नगर पालिका परिसर के नाले में एक शव मिला है। रविवार को इसकी सूचना मिलते ही इलाके में खलबली मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को खबर दी गई। सूचना मिलने के बाद नगर कोतवाली पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने नाले से शव को बाहर निकाला और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और शव की पहचान करने की कोशिश में जुटी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि शव नाले में कैसे पहुंचा। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)