21 अक्टूबर को किसान पंचायत करेंगे राकेश टिकैत:बिजनौर में नुमाइश मैदान में, गन्ना मूल्य और बिजली मीटर पर होगी चर्चा

Oct 19, 2026 - 16:08
0
21 अक्टूबर को किसान पंचायत करेंगे राकेश टिकैत:बिजनौर में नुमाइश मैदान में, गन्ना मूल्य और बिजली मीटर पर होगी चर्चा
बिजनौर में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की किसान पंचायत 21 अक्टूबर को नुमाइश मैदान में होगी। इसमें यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत शामिल होंगे। सोमवार दोपहर एक बजे भाकियू के जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने यह जानकारी दी। सुनील प्रधान ने किसानों से बड़ी संख्या में पंचायत में पहुंचने की अपील की। पंचायत को सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क कर रहे हैं। वहीं, नुमाइश मैदान में पंडाल लगाने का काम भी शुरू हो गया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पंचायत में गन्ने का मूल्य बढ़ाने, धान खरीद केंद्र चालू करने और बिजली के स्मार्ट मीटर जबरन लगाए जाने जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो भाकियू आंदोलन करेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला मीडिया प्रभारी वीरेंद्र सिंह, संदीप त्यागी, अंकुर चौधरी, विनीत चौधरी और मुकेश मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User