वाराणसी के आसमान में राफेल की गर्जना;VIDEO:लोग ने मोबाइल में कैद किए हवाई करतब,विंग्स ओवर गंगा रखा गया है थीम

Oct 19, 2026 - 16:08
0
वाराणसी के आसमान में राफेल की गर्जना;VIDEO:लोग ने मोबाइल में कैद किए हवाई करतब,विंग्स ओवर गंगा रखा गया है थीम
वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो से पहले लड़ाकू विमानों की रिहर्सल ने लोगों में रोमांच भर दिया। घाटों के किनारे आसमान में उड़ते लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर देखकर लोग घरों की छतों की ओर दौड़ पड़े। हर कोई मोबाइल कैमरे में इस नजारे को कैद करने में जुटा नजर आया। भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रस्तावित तीन दिवसीय एयर शो में राफेल, तेजस और सुखोई-30 एमकेआई जैसे लड़ाकू विमानों के साथ हेलीकॉप्टर और परिवहन विमानों का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र बन सकता है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की भी चर्चा है। फिलहाल रिहर्सल ने ही काशी के आसमान में रोमांच का माहौल बना दिया। वीडियो देखने के लिए ऊपर तस्वीर पर क्लिक करें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User